फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर एजेंसी मालिक सहित दो पर रिपोर्ट

Sun, 16 Apr 2017 12:18 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
शामली। कैराना रोड स्थित ट्रैक्टर शोरूम पर नौकरी करने वाले युवक की मौत के मामले में ट्रैक्टर एजेंसी मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आत्महत्या के लिए मजबूर करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


मोहल्ला काकानगर निवासी मनोज कुमार शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें बताया कि उसका भाई सोनू उर्फ प्रवेश कैराना रोड स्थित यूनाइटेड ट्रैक्टर्स एजेंसी पर कमीशन के आधार पर कार्य करता था।

आरोप है कि ट्रैक्टर एजेंसी मालिक त्रिपाल सिंह और उसके बुआ के लड़के योगेंद्र सिंह उर्फ लोकेंद्र ने कमीशन की रकम करीब आठ लाख रुपये रोक रखी थी, जिसके बारे में सोनू अक्सर मांग करता था। इसी के चलते 17 मार्च को सोनू ने आत्महत्या कर ली। मनोज शर्मा का कहना है कि उसके भाई के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें एजेंसी मालिक त्रिपाल सिंह और योगेंद्र उर्फ लोकेंद्र द्वारा प्रताड़ित करने के बारे में लिखा गया था।
विज्ञापन


इसके बाद एजेंसी मालिक तथा उसके भाई से सुसाइड नोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मनोज का कहना है कि वह उसी दौरान शामली कोतवाली में शिकायत लेकर गया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद उच्चाधिकारियों तथा राजनीतिक लोगों से गुहार लगाई गई, जिसके चलते शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मनोज शर्मा की तहरीर पर एजेंसी मालिक त्रिपाल सिंह निवासी मोहल्ला कैराना रोड और योगेंद्र उर्फ लोकेंद्र सिंह निवासी बाधी नकुड़ (सहारनपुर) के खिलाफ सोनू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने, जान से मारने की धमकी और गाली गलौज करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

महिलाओं के साथ मारपीट 
कैराना। मोहल्ला खुरगान रोड निकट चांद मस्जिद निवासी शहजाद ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर उसकी पत्नी नरगिस तथा भाभी नाहिद घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के तीन चार युवक उसके घर आए तथा मारपीट की। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें