फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समी का शव पहुंचते ही पसरा मातम

Tue, 09 Feb 2016 12:59 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना । हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मारे गए समी का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को कैराना में पहुंचा, तो मोहल्लावासियों की आंखें नम हो गई। गलियों में सन्नाटा पसर गया। बाद में नम आंखों के साथ बच्चे का शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी समी पुत्र अहसान रविवार को मौसी के साथ ई-रिक्शा से जा रहा था। ब्लाक कार्यालय के बाहर हर्ष फायरिंग के दौरान समी को गोली लग गई थी। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर रात पौने दस बजे तक कैराना में धरना प्रदर्शन चला था, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज होने पर समी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को पांच लाख आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया था।

उधर, पोस्टमार्टम होने पर सोमवार सुबह समी का शव मोहल्ला दरबार खुर्द पहुंचा, तो पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले की गलियों में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। इसके बाद कब्रिस्तान ले जाकर समी का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान सपा समर्थित खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के चेयरमैन रियासत राणा, विधायक नाहिद हसन, भाजपा नेता अनिल चौहान, बसपा नेता हाजी अनवर हसन और कंवर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें