फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दरिंदगी की कोशिश

Tue, 09 Feb 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने मासूम से दरिंदगी करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति की नौ वर्षीय बेटी रविवार शाम अपने घर पर अकेली थी।

तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक जबरन घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने बच्ची से रेप करने की कोशिश की।

बच्ची ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गया। परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

एसओ ने बताया कि आरोपी नवाजिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। मंगलवार को उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें