शामली। उधार में दस लाख रुपये के केले मंगवा लिए और अब व्यापारी रुपये मांग रहा है तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। यही नहीं आरोपी ने कैराना को मिनी पाकिस्तान बताते गायब करने की भी धमकी दी है।
जिला कुशीनगर के थाना खड्डा के बंजारी पट्टी निवासी बालेंद्र कुमार गुप्ता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी दो युवकों ने उससे केला खरीदने की डील की और गाड़ी के आने के चार-पांच दिन बाद पेमेंट भिजवाने की बात कही। इस पर व्यापारी ने 14 लाख से अधिक के केले भेज दिए।
शामली के व्यापारी ने उसे चार लाख का पेमेंट कर दिया जबकि दस लाख 15 हजार रुपये बाकी रह गए। इसके बाद उसने रुपये मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। कई दिन बीत गए लेकिन रुपये नहीं भिजवाए गए। इस पर वह शामली पहुंचा और आरोपियों से मिला। तो आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया।
धमकी दी कि उनका केले का स्टोर कैराना में है और कैराना मिनी पाकिस्तान है। तुम्हारा ये नहीं पता लगेगा कि तुम कहां गए? इस मामले में पीड़ित ने सांसद हुकुम सिंह से भी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।