फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स कालोनी में चस्पा किए ‘यह मकान बिकाऊ है’ के पर्चे

Sat, 29 Jun 2019 12:42 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शहर की टीचर्स कालोनी में दीवार के प्रकरण को लेकर कालोनी की चार गली के लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर यह मकान बिकाऊ है के पर्चे चस्पा कर दिए। कालोनी वासियों ने कहा कि अगर दीवार तोड़कर कालोनी से रास्ता दिया गया तो वे अपना मकान बेचकर चले जाएंगे। एसडीएम और सीओ ने कालोनी में पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन



शहर में करनाल रोड स्थित टीचर्स कालोनी में गली नंबर पांच में पीछे की दीवार तोड़कर रास्ता बनाने को लेकर कालोनीवासी विरोध कर रहे हैं। कालोनी के लोगों ने इस मामले की शिकायत डीएम और एसपी से की थी। डीएम के आदेश पर दो लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। कालोनीवासी सनसपाल सिंह, सविता, अर्जुन आदि ने बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि एक मकान मालिक ने रास्ते के लिए अपनी कुछ भूमि दे दी है।

इसके बाद टीचर्स कालोनी की चार गलियों में रहने वाले लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर भूमाफिया के आतंक की वजह से यह मकान बिकाऊ है के पर्चे चस्पा कर दिए। सूचना पर एसडीएम सदर सुरजीत सिंह और सीओ एके सिंह कालोनी में पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान कालोनी के लोग इकट्ठे हो गए। कालोनीवासियों ने एसडीएम से कहा कि कि कालोनी की सभी गली के रास्ते पीछे से बंद है, लेकिन कालोनी में अवैध रूप से रास्ता बनाया जा रहा है। कालोनीवासियों का आरोप है कि कालोनी के पीछे हरा-भरा बाग है, जिसमें प्लाटिंग करने के लिए रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। चेतावनी दी कि अगर कालोनी से रास्ता दिया गया तो वे मकान बेचकर चले जाएंगे। एसडीएम और सीओ ने कालोनीवासियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें