शामली। हनुमान रोड पर मनचलों द्वारा युवती से छेड़छाड़ पर बखेड़ा हो गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य आरोपी वहां से भाग निकले।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे हनुमान रोड पर कुछ युवक आने जाने वाली युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक युवती के साथ अभद्रता कर दी। जिसकी शिकायत पर दूसरे पक्ष के युवक मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवकों से भिड़ गए। जिससे वहां हंगामा हो गया। इस दौरान दोनों ओर से बेल्टें चलने लगी, तो वहां पर अफरातफरी मच गई। बाद में सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने वहां से दो युवकों को दबोच लिया और कोतवाली ले आई। जबकि अन्य युवक वहां से भाग निकले। बाद में पुलिस ने पकड़े गए युवकों के परिजनों को कोतवाली बुला लिया। बाद में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिलने पर दोनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।