फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो रिकार्डिंग से होगी आरोपियों की पहचान

Tue, 09 Feb 2016 12:53 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना । ब्लाक प्रमुख का नतीजा घोषित होने पर हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास में लगी हुई है। वीडियो रिकार्डिंग देखकर आरोपियों की पहचान की जाएगी। वहीं, हर्ष फायरिंग के दौरान बालक की मौत होने के मामले में नामजद किए गए ब्लाक प्रमुख पति सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन


रविवार को ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीतने पर ब्लाक कार्यालय के बाहर जमकर हर्ष फायरिंग की गई थी। फायरिंग के दौरान ई रिक्शा में अपनी मौसी रेशमा के साथ जा रहे समी की मौत हो गई थी। घटना पर गुस्साए लोगों ने कैराना में जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।

 बाद में समी के चाचा इकबाल की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख पति गय्यूर, मुमताज, इनाम, मुरसलीन और नफीस उर्फ छोटा के खिलाफ हत्या और बलवे की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही है। रात तक गिरफ्तारी की संभावना है।
विज्ञापन


 इसके अलावा घटनाक्रम के दौरान की वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें से हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कराई जाएगी। पहचान होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इंस्पेक्टर बीपी सिंह निलंबित
शामली। कैराना में रविवार को ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव संपन्न हुआ था। ब्लॉक कार्यालय के बाहर जमा भीड़ के बीच कुछ लोगों ने तमंचों और बंदूकों से हवाई फायरिंग की थी। जहां फायरिंग हुई थी, उसके पास ही पुलिस और पीएसी के वाहन खड़े थे।

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी समी (8) की मौत हो गई थी। मामले में प्रदेश शासन ने गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई का आदेश दिया था। जिस पर सोमवार शाम एसपी शामली विजय भूषण ने इंस्पेक्टर कैराना बीपी सिंह को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें