फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुराचार का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुराचार करने के तीसरे आरोपी को महिला थाना पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 आरोपी की पहचान रूद्ध निवासी हरिन्द्र के रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता महिला एसआई मुनिया ने बताया कि आठ जनवरी की शाम राजस्थान निवासी पीड़ित महिला एक गांव में किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए भगतसिंह चौक धारूहेड़ा पर खड़ी हुई थी।

भगत सिंह चौक से ही महिला ने गांव जाने के लिए एक कार से लिफ्ट ली थी। आरोपी कार चालक कार को गांव  ले जाने के बजाए कार को एनएच-8 पर बावल की ओर ले गया।

रास्ते से आरोपी ने अपने दो और साथियों को भी कार में बैठा लिया। उसके बाद आरोपी महिला को एक होटल में ले गया, जहां आरोपी के तीन साथी पहले से ही होटल से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में सभी आरोपियों ने महिला के साथ दुराचार किया। 9 जनवरी को पीड़ित महिला किसी तरह आरोपियों के चुगल से छूटने के बाद अपने घर पहुंची और अपने परिवार सहित थाने पहुंच कर घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें