शामली। बनत में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
कस्बा बनत में बिलाल और मेहरबान पक्ष की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसी दौरान कुछ युवकों ने आमने सामने आकर फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के चलते मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर उनको काबू में किया, जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर एहतियातन फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
उधर, थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ों हो गया था। मौके पर फोर्स की तैनाती की गई है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।