फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2016 12:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दंगा पीड़ित परिवार की किशोरी से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन


गत 28 जनवरी को क्षेत्र के एक गांव में रह रहे जनपद बागपत के एक गांव के दंगा विस्थापित परिवार की किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप किया था। आरोपियों के परिजनों ने भी पीड़ित किशोरी के माता पिता से मारपीट कर दी थी।

इसके चलते परिजनों ने आरोपी जुलफाम, जुनैद और शाहरूख  के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दौरान पुलिस ने आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के तहत बयान में भी किशोरी ने तीनों आरोपियों पर गैंगरेप का आरोप        लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को आरोपी जुनैद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें