फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप की कोशिश

Thu, 25 Feb 2016 12:27 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। घर में घुसकर दो युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध किए जाने पर किशोरी को मारपीट कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बुधवार को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे घर के सभी सदस्य किसी कार्य के लिए गांव से बहार गए हुए थे ।
आरोप है कि तभी गांव के ही दो युवक नदीम और बिलाल उसके घर में घुसे और किशोरी को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध किया तो मारपीट की।

शोर सुनकर लोगों के आने पर आरोपी भाग निकले। देर शाम परिजनों के घर पहुंचने पर किशोरी ने आपबीती बताई। परिजन युवकों के घर पहुंचे तो आरोप है कि वहां उल्टे गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। बुधवार सुबह पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि एक आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें