जिला कारागार में बंद मुकेश हजरतपुरिया और क्रिकेटर भुव्वी के पिता से ठगी करने वाले बारारी नरसंहार के आरोपी रनवीर को महाराजगंज जेल में शिफ्ट किया गया है।
इसके अलावा पांच और बंदी ऐसे हैं जिन्हेें गैर जनपद की जेलों में भेजा गया है। आरोपी जेल से भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। इसके चलते जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ कुख्यात जिला कारागार में रहते हुए आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। इनमें से एक बरारी नसंहार का आरोपी रनवीर भी शामिल है। रनवीर ने क्रिकेटर भुवनेश्वर उर्फ भुव्वी के पिता से लाखोें रुपये की ठगी की है।
वहीं, मुकेश हजरतपुरिया भी मुठभेड़ में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों का नाम पता लगाने की कोशिश कर रहा था। गैर जनपद की जेलों में भेजे जाने वालों में मुकेश पुत्र यशपाल जाट निवासी गांव हजरतपुर थाना अहदमगढ़ को महाराजगंज, रनवीर पुत्र शिवचरन सिंह निवासी बरारी थाना औरंगाबाद को महाराजगंज, जयकुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी गांव जमालपुर थाना शिकारपुर को गाजियाबाद, सरजीत पुत्र बुद्ध सिंह निवासी गंगथला थाना खुर्जा देहात को अलीगढ़, सुप्पन उर्फ सूफियान पुत्र अहमदनूर निवासी सिकंदराबाद को अलीगढ़, कप्तान पुत्र ओमप्रकाश निवासी बिसा रा थाना खैर जिला अलीगढ़ को गौतमबुद्धनगर और अहसान पुत्र मजीद निवासी मोहल्ला कस्सावान थाना खुर्जा को गौतमबुद्धनगर जेल में शिफ्ट किया गया है।