फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर चले धारदार हथियार

Sat, 26 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव नौनांगली में युवती को छेड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। एक पक्ष से दो युवक व एक महिला घायल हो गये। पीड़ित युवती के पिता ने चार युवकों के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन



गांव नौनांगली निवासी एक व्यक्ति ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की उसकी पुत्री शुक्रवार सुबह सात बजे घर से खेत में गोबर डालने जा रही थी। पड़ोसी युवक शहनवाज ने उसके साथ छेड़छाड़ कर खेत में खींचने का प्रयास किया। ग्रामीणों के आने पर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ।

बाद में आरोपी युवक ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ उसके घर पर पहुंचकर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। शकील ने बताया कि उसके परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया। थाना प्रभारी आरएनएन सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जांच की जा रही है। इसके बाद मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें