फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में मचा दिया बदमाशों का शोर

Sat, 01 Apr 2017 12:24 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
कांधला।  मोहल्ला सरावज्ञान में बृहस्पतिवार रात सराफ के घर में बदमाशों के घुसने का शोर मच गया। आरोप लगाया गया कि चार बदमाशों ने घर में मौजूद महिला का गला घोंटकर हत्या और लूटपाट की कोशिश की। वहीं, पुलिस तक मामला पहुंचने पर मामला फर्जी साबित हो गया। 
विज्ञापन


मोहल्ला सरावज्ञान निवासी सुमित जैन दिल्ली में किसी कंपनी में जॉब करता है। कांधला में उसकी दादी रहती हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी गई कि सुमित की गैर मौजूदगी में चार बदमाश लूट की नीयत से घर में घुस गए और सुमित की दादी दबोच लिया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए थे, जिसके चलते बदमाश भाग गए। 

रात में ही पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो मालूम चला कि सुमित पक्ष का उनके परिवार के लोगों से मकान के बराबर में जमीन के इस्तेमाल को लेकर विवाद है। इसी के चलते बदमाशों की सूचना दे दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामली विवाद का था, कोई तहरीर नहीं आई है। जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें