फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The man shot at the opposing looting.

Mon, 08 Feb 2016 01:25 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। तितरो मार्ग पर बदमाशों ने बाइक सवारों से लूटपाट की कोशिश की। भागने का प्रयास करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी नरेश पुत्र सोनू के साथ ऊन किसी रिश्तेदारी में आ रहा था। रविवार शाम करीब आठ बजे वह जब वह तितरो मार्ग पर पहुंचे, तो रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिस पर नरेश ने तेज गति से बाइक दौड़ा ली। तभी बदमाशों ने पीछे से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली सोनू की कमर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़ पड़े। जिन्हें देख बदमाश भाग निकले।

ग्रामीणों ने घायल युवक को पास के ही प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गढ़ी अब्दुल्ला पुलिस चौकी पर सूचना भिजवाई, आरोप है कि वहां पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं  मिला। बाद में थाने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


उधर, गढ़ीपुख्ता एसओ अमरदीप लाल ने बताया कि लूटपाट का मामला प्रथम दृष्टया  सामने नहीं आया है। बाइक भी मौके पर ही पड़ी मिली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें