फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में महिलाओं ने युवक की पिटाई की

Wed, 04 Apr 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। रोजगार और प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर ठगी की शिकार हुई महिलाओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कई दिन से सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने के बावजूद कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं, कलक्ट्रेट परिसर में एक युवक ने ठगी के मामले पर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद गुस्साई महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर उसे बचाया।
विज्ञापन


मंगलवार को शामली के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी महिला डोली के नेतृत्व में काफी महिलाएं इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचीं। धरना प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को शिकायत पत्र देकर कहा कि जिले की सैकड़ों महिलाओं के साथ बागपत निवासी पूजा, कुलदीप और उसके साथियों ने रोजगार तथा प्रशिक्षण के नाम पर अवैध वसूली कर ली। इसके बाद महिलाओं को रोजगार नहीं मिल सका। इस संबंध में कई दिन पूर्व शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। महिलाओं ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराया जाए।

इसके बाद जब महिलाएं कलक्ट्रेट परिसर में बैठी थी, तो इसी दौरान एक युवक ने ठगी के मामले को लेकर टिप्पणी कर दी और आरोपियों का पक्ष लेने लगा। इस पर महिलाओं में गुस्सा भड़क गया। महिलाओं ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया। इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और युवक को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाकर ले गए। महिलाओं का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई, तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


सचिव बनकर तीन परिवार ठगे
थानाभवन। गांव मादलपुर निवासी प्रेमो देवी ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि 26 मार्च को उनके गांव में एक व्यक्ति आया और उसने अपने आप को ग्राम पंचायत सचिव बताते हुए कहा कि उनका मकान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में स्वीकृत हुआ है। यदि वह दस हजार रुपये और जरूरी कागज दे दें तो शीघ्र ही उनका मकान सरकारी योजना से तैयार करा दिया जाएगा।

सचिव के आश्वासन पर उन्होंने दस हजार रुपये और कागज सचिव को दे दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति उनके पड़ोसी संजीव के घर पहुंचा और उनसे भी सरकारी योजना से मकान बनवाने के नाम पर दस हजार रुपये ले लिए। यही नहीं गांव के ही एक और व्यक्ति अनुज से राशन कार्ड बनवाने के नाम पर नौ सौ रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी गायब हो गया। ग्रामीणों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह ग्राम पंचायत सचिव है ही नहीं। ठगी का पता चलने के बाद तीनों परिवारों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार का कहना है कि तहरीर आ गई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें