फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार व्यापारियों से मांगी रंगदारी

Sat, 17 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
rangdari - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कैराना में पिछले चार दिनों में चार लोगों से रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने तीन लोगों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि चौथे व्यापारी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद से कस्बे में दहशत है। तीनों व्यापारियों को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करा दी है। 
केस- 1
दस लाख मांगे, चिट्ठी के साथ भेजा कारतूस ः पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह के पौत्र गौरव चौहान का थाने के बराबर में किसान धर्मकांटा है और वह बस ऑपरेटर हैं, उनकी कई बसें भी चलती हैं। पूर्व सांसद संजय चौहान के भतीजे हैं। गौरव ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह जैसे ही उसने दुकान शटर खोला तो उसे एक चिट्ठी पड़ी मिली। जिसमें एक .32 बोर का जिंदा कारतूस भी था। चिट्ठी में लिखा था कि गौरव दस लाख का इंतजाम आठ दिन के अंदर कर ले, होशियारी की तो दीवार पर चिपका दूंगा, तेरे लिए एक गोली ही काफी है।  
विज्ञापन


केस- 2 पांच लाख नहीं देने पर खात्मे की धमकी ः कैराना कोतवाली के गांव झाड़खेड़ी निवासी सुरेशचंद सैनी तहसील में मुंशी हैं। इसका भतीजा मनोज गांव में ही परचून की दुकान करता है। शुक्रवार को जब वह दुकान पर गया तो दुकान के बाहर पर्चा चिपका हुआ था, जिस पर लिखा था कि सुरेश मुंशी आज कल बहुत रुपये वाला हो गया है, 21 सितंबर को मेरा आदमी लाल कमीज में मिलेगा, उसे पांच लाख रुपये दे देरा। पुलिस को सूचना दी तो खात्मा कर दूूंगा।
दो दिन में पांच लाख का इंतजाम करने की धमकी ः मोहल्ला बेगमपुरा निवासी राजकुमार सिंघल बिजली के स्पेयर पार्ट्स और तांबे के तार के व्यापारी हैं। बेगमपुरा बाजार में उनकी दुकान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न साढ़े तीन दिन बजे नकाबपोश बदमाश ने दुकान पर पहुंचकर ग्राहक को भगा दिया और दो दिन के अंदर रुपयों नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 
  केस- 3 पांच दिन में पांच दे, नहीं तो मार देंगे ः शामली रोड पर प्लाइवुड व्यापारी के पास एक बदमाश दुकान पर पहुंचा और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पांच दिन में रकम का इंतजाम नहीं होने पर उसने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से व्यापारी दहशत में है। वहीं, सीओ भूषण वर्मा ने बताय कि रंगदारी मांगने की जानकारी मिली है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, सभी व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। चौथा मामला अभी संज्ञान में नहीं है, यदि तहरीर आती है मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मामले की जांच हो रही
मामले की जांच की जा रही है, यह भी जांच कराई जा रही है कि व्यापारियों में दहशत फैलाने के लिए कोई शरारती तत्व तो इस तरह की हरकत नहीं कर रहा है। - विजय भूषण, एसपी शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें