फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दंपति को गोली मारी

Sat, 28 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। पुरानी रंजिश के चलते प्रधान व उसके पुत्र ने किसान के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान किसान तथा बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के    मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गाव कनियान में ग्राम प्रधान रामलखन और किसान मांगेराम के बीच पिछले काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा हैं। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जब किसान मांगेराम अपने परिवार के लोगों के साथ घर पर था। उसी समय प्रधान अपने पुत्र तथा कई अन्य लोगों के साथ किसान के घर पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों में हुई कई राउंड   फायरिंग में किसान मांगेराम को गोली लग गई।

पति को बचाने के लिए आई उसकी पत्नी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। महिला को भी गोली लगी है। गोली चलने की आवाज पर गांव के लोगों में भगदड़ मच गई। किसान के घर की ओर भीड़ को आता    देख आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से किसान की हालत गंभीर देखते
हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मामले में थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वारदात के बाद गांव में पीड़ित के आवास पर सुरक्षा के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें