फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में मजदूरी मांगने पर भाजपा नेता ने बंधक बनाकर पत्थर की घिसाई करने वाले को पीटा

Thu, 06 Oct 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भाजपा नेता के मकान में पत्थर घिसाई का कार्य करने वाले युवक ने बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। उधर, भाजपा नेता का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं, युवक को किसी ने नहीं पीटा। 
विज्ञापन


मोहल्ला पंसारियान निवासी वसीम ने शामली कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि करनाल रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी गली नंबर पांच में भाजपा नेता अमित पंवार का मकान बन रहा है।

उसमें वह पत्थर घिसाई का कार्य कर रहा था। आरोप है कि उसके करीब सात हजार रुपये बकाया रह गए। बुधवार सुबह दस बजे उसे कॉल करके रुपये देने के लिए बुलाया गया। जब वह मकान पर पहुंचा, तो भाजपा नेता अमित पंवार और उनके साथियों ने उसे कमरे में बंद कर लिया और पिटाई की। पीड़ित ने कातवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें