फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से बैग चोरी होने पर हंगामा

Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बस से अपने मायके आ रही एक महिला का बैग चोरी होने पर हंगामा हो गया। महिला ने चालक और कंडेक्टर पर बैग चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के चालक और कंडेक्टर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ममता पत्नी कुलदीप निवासी विवेक विहार शामली की शादी हिमाचल प्रदेश में हुई है। शनिवार को वह मायके में आ रही थी। शामली बिड़ौली से शामली आने वाली बस में बैठ गई। शामली आने के बाद बस खाली हो गई, जिस पर महिला भी उसमें से उतर गई। महिला के अनुसार बस में केवल चालक, कंडेक्टर और तीसरा हेल्पर रह गया।

इस दौरान वह बस से उतरकर कुछ सामान लेने लग गई और बैग बस में भूल गई है। जिस पर बस में चढ़ी, तो उसका बैग वहां नहीं था। आरोप है कि बस में चालक और कंडेक्टर तो था, लेकिन उनका तीसरा साथी हेल्पर गायब था। जिस पर वहां हंगामा हो गया। इस बीच महिला ने चालक को थप्पड़ जड़ गए। 
विज्ञापन


सूचना परकोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चालक-परिचालक को बस समेत कोतवाली में ले आए। देर शाम तक महिला कोतवाली में बैठी हुई थी। बैग में दो मोबाइल, सात हजार की नगदी तथा उसके जेवरात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें