फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा अौर दो कारतूस बरामद

Sun, 02 Oct 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला)। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


करीब एक पखवाड़ा पूर्व कस्बा कांधला में पूर्वी यमुना नहर पटरी भारसी मोड़ के समीप चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर मारपीट करते हुए दिल्ली निवासी अवनीश से बाइक और नकदी लूट ली थी। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद कार्रवाई करते हुए गौरव निवासी तुगाना को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गौरव ने अपने फरार साथियो के नाम राणू, सचिन, नितिन निवासी तुगाना बताया था। थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपी नितिन ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था।  वहीं, शुक्रवार देर रात सूचना पर कांधला में राज पलैस सिनेमा के पास से आरोपी राणू को गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि क्षेत्र में लूट की कई वारदात उसने अपने साथियों के साथ में मिलकर अंजाम दी हैं। लूट में शामिल इनका एक साथी सचिन फरार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें