फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक बना किशोर का काल

Sun, 13 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पानीपत बाईपास पर अनियंत्रित ट्रक से कुचलने पर साइकिल सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश की। पानीपत रोड पर जाम लगाकर हंगामा प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला पीरजादगान निवासी  शोकत का बेटा जावेद (15)  पानीपत रोड नई बस्ती में अपनी मौसी के घर गया था। जब वह साइकिल से घर लौट रहा था, तो मदरसे के पास पानीपत की ओर से आए अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आने से जावेद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कैराना कोतवाली पुलिस ने जावेद का शव उठाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया तथा ट्रक चालक विनोद निवासी खादा जिला आजमगढ़ को हिरासत में ले लिया।


इसी दौरान मौके पर किशोर के परिजन तथा सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने पानीपत रोड पर जाम लगा दिया। कुछ युवकों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की तथा टायरों की हवा निकाल दी। लोगों का कहना था कि हमें हमारा बच्चा वापस दो। सूचना पर सीओ कैराना मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत कराया। दो घंटे बाद भीड़ ने जाम खोला।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि मृतक जावेद के चचेरे भाई शकील निवासी पीरजादगान की तहरीर पर ट्रक चालक विनोद निवासी खादा (आजमगढ़) को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ट्रैफिक सिपाही कर रहा था ट्रक का पीछा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पानीपत की ओर से आते ट्रक ने कैराना बाईपास पर बैरियर तोड़ा। तब वहां ट्रैफिक सिपाही मौजूद था। नो एंट्री लागू होने के कारण शहर में भारी वाहनों को रोका जाता है। इसके चलते ट्रैफिक सिपाही बाइक से ट्रक के पीछे भागा। ट्रक चालक ने स्पीड और तेज कर दी। इसके बाद बाईपास से कैराना के भीतर नई बस्ती की तरफ से घुस गया था। इसी दौरान हादसा हुआ।


शराब पीकर चला रहा था ट्रक
हिरासत में लिए गए ट्रक चालक विनोद ने पुलिस को बताया कि उसके अलावा एक और ड्राइवर साथ था। उन दोनों ने पानीपत से निकलने के बाद कैराना से पहेल ही शराब पी थी। विनोद का दावा है कि ट्रक को दूसरा ड्राइवर चला रहा था, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि विनोद झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें