फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार दिन बाद ही शिक्षक की मौत

Mon, 04 Dec 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
बहादुर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र के मस्तगढ़ निवासी शिक्षक की शादी के चार दिन बाद ही मौत हो गई। उसकी मौत से घर की खुशियां काफूर हो गई। घर में कोहराम मच गया। मृतका की पत्नी ने पति के भाई पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी रामकुमार ने कहा है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन



थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ निवासी बहादुर एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। उसकी शादी 29 नवंबर को ऊन निवासी सतीश की पुत्री प्रियंका के साथ हुई थी। रविवार की सुबह प्रियंका अपने मायके चली गई थी। उसके मायके जाने के दो घंटे बाद ही बहादुर की तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उसको शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर बहादुर के ससुर सतीश तथा पत्नी प्रियंका मौके पर पहुंची। मृतक  युवक की पत्नी प्रियंका का आरोप है कि बहादुर के अपनी भाभी के साथ संबंध थे। आरोप है कि भाभी ने ही जहर देकर उसके पति की हत्या की है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस बीच सूचना मिलने पर लड़की के पिता सतीश ने मृतक युवक की भाभी और भाई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक के ससुराल वालों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर लेकर हंगामा भी किया। इस पर पुलिस ने कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, युवक की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

हाथों पर रची मेहंदी भी नहीं छूटी थी
सतीश की बेटी प्रियंका की शादी से परिवार के लोग काफी खुश थे। प्रियंका भी अपनी शादी से खुश थी। उसे क्या मालूम था कि शादी के चार दिन बाद ही उसका सुहाग उजड़ जाएगा। इस घटना के बाद से नवविवाहिता काफी सदमे में पहुंच गई है। लड़की के परिवार वालों ने कहा कि मुझे क्या मालूम था कि इस मनहूस दिन देखने को विवश होना पड़ेगा। बेटी की हाथों से मेहंदी छूटने से पहले ही घर से अर्थी उठेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें