फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में भाभी के सिर पर किया ईंट से हमला

Mon, 04 Dec 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बदौसा। जमीन के विवाद में देवर ने भाभी पर ईंट से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। एक अन्य घटना में पड़ोसी ने किसान व उसकी बहू को लहूलुहान कर दिया। बदौसा थाना क्षेत्र के नदी टोला गांव में सोमवार को सुबह गुड़िया (35) पत्नी रज्जन का जमीन-जायदाद को लेकर अपनी देवरानी सुनीता से विवाद हो गया। इसी बीच देवर दौलत आ गया और गुड़िया के सिर पर ईंट मार दी। वह वहीं बेहोश कर गिर पड़ी। घटना के समय पति रज्जन और गुड़िया की बहन जानू सोनकर पड़ोस में थीं। खबर मिलते ही वह आ गए और गुड़िया को जिला अस्पताल लेकर आए। इसी बीच सूचना मिलने पर यूपी-100 पुलिस आ गई और आरोपी देवर दौलत को दबोच लिया। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती गुड़िया की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके सिर में अंदरूनी चोटें हैं। गुड़िया के पिता मर्दन नाका निवासी मूलचंद्र व बहन जानू ने बताया कि जमीन-जायदाद को लेकर काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें