फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह चाय विक्रेता की हत्या

Sun, 07 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कांधला में युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला में मकान की रंजिश को लेकर एक चाय विक्रेता की चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे गुस्साए परिजनों ने शव को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। परिजनों की तरफ से चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी 50 वर्षीय शकील पुत्र यूसुफ रेलवे मंडी में चाय की दुकान करता है। बताया गया कि प्रतिदिन की तरह शकील साइकिल से रेलवे मंडी स्टेशन स्थित दुकान के लिए जा रहा था। बुढ़ाना मार्ग कुटिया के निकट सुबह करीब 5.30 बजे चार बदमाशों ने शकील को रोककर गोली मार दी और फरार हो गए। दो गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर परिजनों सहित मोहल्ले के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। शव को बुढ़ाना मार्ग से उठाकर दिल्ली हाईवे मार्ग पर ले आए। आक्रोशित परिजनों सहित मोहल्ले के लोगों ने जाम लगाकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को शुरू कर दिया। आननफानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक साहब सिंह ने आक्रोशित लोगों को हर संभव कार्यवाही करने का भरोसा दिलाकर जाम को खुलवा दिया। जिसके पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में मृतक के छोटे बेटे आमीर ने मोहल्ले के ही अमजद, फारूख, वाहिद, आजाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों तलाश में दबिश दी है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में सीओ कैराना भूषण वर्मा का कहना है कि शीघ्र हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें