फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक की हत्या

Thu, 02 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। गांव तीतरवाड़ा निवासी टैक्सी चालक की हत्या कर शव शेखुपुरा के पास जंगल में फेंक दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। वहीं, टैक्सी चालक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कंडेला बिजलीघर के बराबर से गांव शेखुपुरा में जा रही सड़क के किनारे रघुवीर के खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव से कुछ ही दूरी पर सड़क पर आल्टो कार खड़ी हुई थी।

सूचना पर कैराना और आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने कार के अंदर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो गांव तीतरवाड़ा निवासी टैक्सी चालक वासिल (25) के परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान वासिल के रूप में की। वासिल शामली के विजय चौक पर टैक्सी चलाता था। वासिल रात में कभी अपने गांव तीतरवाड़ा तो कभी देर होने पर शामली में ही रुक जाता था। 
विज्ञापन


वासिल के पिता सादा ने बताया कि मंगलवार रात वासिल ने घर पर कॉल करके बताया था कि वह बुकिंग लेकर मेरठ जा रहा है। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। वासिल के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था तथा उसकी कार, मोबाइल और पर्स मौके से ही बरामद किए गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कैराना कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि वासिल के भाई तासिम निवासी तीतरवाड़ा की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

उधर, सूचना पर पहुंची आदर्श मंडी और कैराना थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। काफी देर तक सीमा विवाद में उलझने के बाद मामला कैराना थाना क्षेत्र में माना गया, जिसके बाद कैराना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

गरीब परिवार से था वासिल 
कोतवाली में ग्रामीणों ने बताया कि वासिल मिलनसार और सीधा सादा युवक था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। तीन बच्चों का पिता वासिल बहुत ही गरीब परिवार से था और किसी तरह आल्टो कार खरीदकर उसे किराये पर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वासिल की मौत पर उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें