फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी के शक में कोल्ड ड्रिंक से लदी गाड़ी पकड़ी

Sun, 05 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना।  हरियाणा से टैक्स चोरी करके लाई जा रही कोल्ड्र ड्रिंक्स की बोतलें  कैराना क्षेत्र में धड़ल्ले के साथ बेची जा रही हैं। ऐसी शिकायतों के बीच  एक सूचना पर पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी की पानीपत से टैक्स चोरी करके लाई जा रही कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें पकड़ीं। कोतवाली में वाहन खड़ा करवाकर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के चेयरमैन रियासत राणा के बेटे बिलाल राणा के नाम पर राणा कोल्ड्र ड्ऱिक्स एजेंसी है। बिलाल राणा द्वारा पुलिस को सूचना  दी गई कि पानीपत से एक पिकप गाड़ी से टैक्स चोरी करके कोल्ड  ड्रिंक्स आ रही हैं। सूचना पर पुलिस ने पानीपत की ओर से आ रही पिकप गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर बोतलें भरी थीं। उन्हें कैराना लाकर बेचा जाना था। पुलिस ने गाड़ी को  कोतवाली लाकर खड़ी करा ली तथा चालक से माल के कागज दिखाने को कहा। देर शाम तक कोई कागज लेकर कोतवाली नहीं पहुंचा था। टैक्स चोरी की स्थिति की जांच की जा रही है। यदि कर चोरी मिलेगी तो आगामी कार्रवाई होगी।

आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर सामान चोरी  
कांधला।  थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर अभिलेख तथा अन्य सामान चोरी कर लिया गया। मामले में कांधला थाने पर तहरीर दी गई है। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममतेश, शकुंतला और प्रमिला केंद्र पर पहुंचे बच्चों को आहार बांटने के बाद केंद्र का ताला लगाकर चली गई थीं। देर रात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर उसमें रखे अभिलेख और खाद्य सामग्री चोरी कर ली। इसका पता शनिवार सुबह केंद्र पर पहुंचने के बाद लगा। फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कांधला थाने पहुंचकर घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें