फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने सपा प्रत्याशी पर पिस्टल तानी, हंगामा

Wed, 30 Mar 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली कोतवाली में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थकोंं की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। दो पक्षों के बीच झगड़े में समझौता कराने पहुंचे सपा प्रत्याशी मनीष चौहान की शामली कोतवाली में दरोगा से बहस हो गई। आरोप है कि दरोगा ने मनीष चौहान के साथ अभद्रता की और पिस्टल तान दी।
विज्ञापन


इसके बाद सपा नेता के समर्थकों की भीड़ कोतवाली पहुंची और नारेबाजी के साथ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक हंगामा चलता रहा। देर रात सपा एमएलसी आैर मनीष चौहान के पिता विरेंद्र सिंह भी कोतवाली पहुंच गए थे। वहीं, देर रात दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। सपा प्रत्याशी ने देर रात दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।
 
दुल्हैंडी वाले दिन शामली के मोहल्ला दयानंदनगर नाला पटरी पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। मामले में एक पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में सपा प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के प्रयास से दोनों ही पक्ष समझौता करने को सहमत हो गए। मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे मनीष चौहान समर्थकों सहित शामली कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते की बाबत शपथ पत्र दिलवाने लगे। जिस दरोगा के पास मामले की विवेचना थी, उनसे शपथपत्र को विवेचना में शामिल कराने की बात कही। 
विज्ञापन


आरोप है कि दरोगा ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। दोबारा कहने पर दरोगा अभद्रता पर उतर आया और गाली दे दी और इसके बाद दरोगा ने पिस्टल निकाल कर तान दी और धमकी देकर कहा कि यहां से बाहर निकल जाओ। इसके बाद मनीष चौहान के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इस बीच कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दरोगा को निलंबित करने की मांग की। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दरोगा को वहां से किसी तरह वहां से निकाल दिया। बाद में सीओ सिटी निशांक शर्मा और इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने मनीष चौहान को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल सहित शहर के अन्य व्यापारी भी थाने पहुंचे तथा दरोगा के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। देर रात तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा। एएसपी अनिल झा ने बताया कि आरोपी दरोगा दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें