फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Thu, 25 Feb 2016 12:31 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा दसवीं का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने तहरीर देकर छात्र के अपहरण की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बागपत के गांव जिमाना निवासी सागर तोमर की ननिहाल शामली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में है। उसके मामा उपेंद्र ने बुधवार दोपहर गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह और अन्य लोगों के साथ शामली कोतवाली पहुंचा। बताया कि सागर मंगलवार अपराह्न लापता हो गया।

 वह शामली के वीवी इंटर कॉलेज से 10 वीं की पढ़ाई कर रहा है। मोबाइल भी घर पर ही रखा हुआ है। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका है। बुधवार सुबह उसके मोबाइल पर कॉल आई। उन्होंने कॉल करने वाले से बात करनी चाही, मगर उधर से कोई बोला नहीं।
विज्ञापन


आशंका है कि छात्र के साथ कोई अनहोनी ना हो गई हो। उपेंद्र ने उस नंबर की जांच कराने की मांग भी की है जिससे बुधवार सुबह कॉल आई। सागर के अपहरण की आशंका भी जताई जा रही है, मगर परिजनों के पास फिरौती को लेकर कोई कॉल या चिट्ठी नहीं आई है। ऐसे में अपहरण की पुष्टि भी नहीं हो पा रही है। उधर, शामली कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

ग्राम प्रधान का भतीजा लापता
कांधला। जसाला ग्राम प्रधान के भतीजे के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी शिवकुमार ग्राम प्रधान है। उसका भतीजा अभिषेक (12) पुत्र प्रमोद कुमार कांधला कस्बे के हिंदू इंटर कालेज में कक्षा-7 का छात्र है।

परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व छात्र कालेज से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। घर से खाना खाने के बाद वह बाहर घूमने के लिए गया था। देर शाम तक भी छात्र के घर पर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने छात्र की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। बुधवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचकर छात्र के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है।

पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्र की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें