फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र से चोरी हो गए बैलेट-मुहर

Sun, 06 Dec 2015 12:29 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव आल्दी में मतदान केंद्र से बैलेट पेपर और मुहर चोरी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चोरी का पता लगने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। बाद में खोजबीन करने पर मतदान केंद्र के पीछे 76 बैलेट पेपर तो मिल गए, लेकिन 24 बैलेट और मुहर का पता नहीं चल सका। पीठासीन अधिकारी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शनिवार को कांधला ब्लाक क्षेत्र में पंचायत चुनाव हुआ। इस दौरान ग्राम आल्दी के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के बूथ नंबर दो से किसी ने बैलेट पेपर संख्या 2436101  से 2436200 तक और मुहर चोरी कर ली। मतदान केंद्र से बेलेट पेपर चोरी होने की घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। चोरी हुए बैलेट पेपरों को विद्यालय परिसर के पीछे के हिस्से में पड़ा देख किसी ग्रामीण ने सूचना अन्य ग्रामीणों को दे दी।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पर जिलाधिकारी ओपी वर्मा, एसपी विजय भूषण और सीओ कैराना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा करने वाले लोगों को पुलिस ने लाठी फटकारते हुए खदेड़ा। विद्यालय के पीछे पड़े बैलेट पेपरों को कब्जे में लिया गया। बाद में पीठासीन अधिकारी संजीव मलिक ने बैलेट पेपरों की जांच कर उनकी गणना की, तो 76 पेपर ही पाए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने चोरी 24 मतपत्र और मुहर बरामदगी के लिए आस-पास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिलाधिकारी के अनुसार बरामद हुए बैलेट पेपरों में से चार पर इमली के चुनाव निशान पर मुहर लगी मिली। मामले में पीठासीन अधिकारी की ओर से चोरी हुए क्रमांक के सभी बैलेट को निरस्त कराते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैलेट और मुहर चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें