छावनी। थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में शुक्त्रस्वार की रात चोरों ने दो
घरों से नकदी और जेवरात चोरी कर ली। पीड़ितों ने तीन लाख रुपये से अधिक
मूल्य की संपत्ति चोरी की बात कही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन
में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, बभनगांवा निवासी कोटेदार हरिनरायन
सिंह के घर में सीढ़ी पर लगे छत की दीवार को काट कर चोर अंदर घुस गए।
परिवार के लोग जिस कमरे में सो रहे थे, चोरों ने उस कमरे का दरवाजा बाहर से
बंद कर दिया था।
रात दो बजे के लगभग खटर-पटर की आवाज सुनकर
हरिनरायन सिंह कमरे से बाहर निकलना चाहे तो दरवाजा बंद था। उन्होंने शोर
मचाया तो बरामदे में सो रहे परिवार के लोग भागते हुए अंदर गए और दरवाजे को
खोला।
बाहर निकलने के बाद देखा कि दो कमरे का दरवाजा खुला था सारा
सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखे नगदी और जेवरात गायब थे। पुलिस को 23
हजार रुपये सहित एक लाख से ऊपर के जेवरात गायब होने की सूचना दी है।
दूसरी
घटना इसी गांव के बहराइच में तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह के घर में हुई।
खिड़की की कुंडी तोड़ कर घर में घुसे चोरों ने दस हजार नकदी सहित लगभग डेढ़
लाख के जेवरात चोरी चले जाने की सूचना दी गई है।
इस घटना की
जानकारी घर पर रह रहीं जितेंद्र सिंह की पत्नी बिंदू सिंह तथा पुत्र आकाश
को सुबह हुई जब घर का दरवाजा खुला देखा। दोनों घरों से पुलिस को तहरीर दी
गई है। छावनी पुलिस मौके पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।