फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सरेराह युवती से छेड़छाड़

Tue, 16 Jan 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बुढ़ाना अड्डे के पास मनचले की हिम्मत एक युवती के हौसले के आगे टूट गई। उसने छेड़खानी की तो जवाब में युवती ने उसको कई थप्पड़ जड़ दिए। शोर मचाने पर अपने आप को घिरता देेख आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


शामली नगर निवासी एक युवती बाजार से घर जा रही थी। जब वह पालिका मार्केट के सामने एक मेडिकल स्टोर के सामने पहुंची तो लाल रंग की बाइक से युवक आया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने बाइक पर बैठे युवक को पकड़ लिया और कई थप्पड़ जड़ दिए।

युवती के आक्रामक तेवर देखकर मनचले के होश उड़ गए। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान मनचला मौके की नजाकत भांपते हुए अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। युवती ने भी उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सूचना पुलिस को तथा युवती ने अपने परिजनों को दी। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले गई। पूरी घटना मेडिकल स्टोर पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। बाइक के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें