फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे के साथ चार को दबोचा

Tue, 16 Jan 2018 11:43 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ पकड़े गए नशे के सौदागर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एक वाहन से पुलिस ने चार किलो सात सौ ग्राम गांजा समेत चारों लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन

सोमवार शाम प्रतापनगर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ प्रताप नगर चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। सीतापुर जिले की ओर से आ रही पिकअप रोककर जांच की गई। इसमें एक झोले में संदिग्ध वस्तु नजर आने पर चेकिंग की गई तो इसमें गांजा मिला। बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप सवार सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम करौदिया निवासी राजू पुत्र रामकिशन, लालबहादुर पुत्र रामपाल, भगवानपुर निवासी रविंद्र सिंह पुत्र विशंभर और देवगवां निवासी जनमेजय पुत्र स्वतंत्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हरदोई के साथ ही सीतापुर के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में गांजे की सप्लाई करते थे। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। आरोपियों के पास से 23 हजार रुपये और 5 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें