फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार को गोली मारकर लूटा

Fri, 01 Mar 2019 12:05 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव सिंभालका के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर तीन बदमाशों ने कार सवार युवक को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। बदमाशों ने युवक से 30 हजार रुपये, मोबाइल और पर्स लूट लिया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि पीड़ित के बार-बार बयान बदलने से घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन


बुधवार रात चंडीगढ़ के डेरावासी निवासी कुलदीप सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि वह कार से करनाल होते हुए मथुरा वृंदावन जा रहा था। रात में रास्ता भटक गया और शामली पहुंच गया। उसके साथ उसकी महिला मित्र और उसकी मां भी कार में साथ थी। शामली के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका के निकट उसने रास्ता पूछने के लिए कार रोकी तो उसी समय तीन बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर उससे 30 हजार रुपये, मोबाइल और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे दो गोली मारी, जिसमें एक गोली सीने में और एक बाजू में लगी। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन कर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित के साथ आई महिला मित्र अपनी मां के साथ कार लेकर रात में ही लौट गई। एएसपी ने बताया कि पीड़ित बार-बार बयान बदल रहा है, जिससे घटना संदिग्ध लग रही है। पीड़ित घटना स्थल कभी माजरा रोड बता रहा है, तो कभी जंगल में किसी ट्यूबवेल के पास बताया।
विज्ञापन


उसने अपने परिवार के जो मोबाइल नंबर दिए, वे सभी बंद आ रहे थे। कभी वृंदावन में किराये के मकान में रहना बताया तो कभी चंडीगढ़ में कार चलाने का कार्य करना बता रहा है। पीड़ित ने एक बार यह भी बताया कि उसका पर्स बस में कहीं गिर गया था। शामली से किसी व्यक्ति ने उसे पर्स और उसमें मौजूद 17 हजार रुपये वापस देने के लिए बुलाया था।
वह व्यक्ति उसे बाइक पर जंगल में ले गया और उसे गोली मार दी। फिलहाल चालक का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उससे घटना की जानकारी कर जांच की जाएगी। जांच के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा। फिलहाल पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं आई है और न ही उसका कोई परिजन पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें