फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाद के विवाद में कत्ल: आखिर दबोचा गया आरोपी पति, ऐसे दिया था खौफनाक वारदात को अंजाम

Wed, 02 Jun 2021 11:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

सलाद के विवाद में पत्नी की फावड़े से हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति दबोचा गया है। पत्नी की हत्या के बाद उसने अपने बेटे पर भी फावड़े से हमला किया था। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और पत्नी सुदेश का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में बाबरी थाना पुलिस ने पत्नी की फावड़े से हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को पकड़ा है। अभी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में एक व्यक्ति ने भोजन के दौरान सलाद देरी से मिलने पर खफा होकर पत्नी सुदेश और 22 साल के बेटे अजय पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में रिपोर्ट कर ली गई है।

मामला सोमवार रात का है। गांव निवासी मुरली करीब आठ बजे अपने घर पर भोजन कर रहा था। उसने पत्नी सुदेश (45) से सलाद मांगा। सलाद देने में देरी होने से खफा होकर मुरली ने खाने की थाली फेंक दी। पुलिस ने बताया कि सुदेश का पति शराब के नशे में था। शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हो गई। विवाद बढ़ने पर पत्नी के साथ मारपीट की। बीचबचाव कराने आए बेटे अजय ने पिता को ऐसा करने से रोका, तो वह घर से बाहर चला गया। उसका बेटा अपने परिवार के सदस्य पड़ोस में रहने वाले रामनिवास के घर में जाकर सो गया। जबकि महिला अपने घर में सो गई। रात में मुरली घर पर पहुंचा, तो दरवाजा बंद देख मकान के पीछे से ईंट के सहारे जीने से होते हुए घर में दाखिल हुआ। उसने घर में सो रही पत्नी पर फावड़े से कई वार किए। 
विज्ञापन


इसके बाद पड़ोसी के घर में पहुंचा और वहां सो रहे पुत्र अजय पर फावड़े से हमला कर दिया और फरार हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुदेश की मौत हो गई। उसके बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के ही रामनिवास की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ओपी सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें