फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बलवा में लाश मिलने से सनसनी

Wed, 14 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। क्षेत्र के गांव बलवा में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी ली। मृतक की जेब से निकले आईडी कार्ड से उसकी पहचान बागपत के थाना चांदीनगर के गांव पाबला बेगमाबाद निवासी सतेंद्र धामा के रूप में हुई।
विज्ञापन


पास में ही पड़े उसके बैग में मिली एक डायरी से मिले नंबर के माध्यम से पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे अस्पताल के लिए भेज दिया।

सीओ सिटी का कहना है कि अग्रिम कार्रवाई युवक के परिजनों के आने के बाद ही की जाएगी। युवक की मौत का कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा, क्योंकि शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें