फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की जमीन पर कब्जा करने आए थे, पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा

Fri, 31 Mar 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी में कब्जा हटवाने पहुंचे पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांधला। तहसीलदार ने पुलिस बल साथ लेकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वह भाग गए। थाना क्षेत्र के गांव आल्दी में  तीन माह पूर्व गांव के कुछ लोगों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार को तोड़कर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अरविंद सैनी ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी सुजीत कुमार से करते हुएभूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार अभयराज पांडेय, नायब तहसीलदार कावेंद्र, लेखपाल मोहम्मद यूसुफ और   थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान पुलिस बल के साथ गांव आल्दी पहुंचे।  राजस्व विभाग की टीम के गांव में पहुंचने की सूचना पर जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों में खलबली मच गई।

कब्जाधारी लोग अपने दर्जनों साथियों के साथ विद्यालय में पहुंच गए और विद्यालय की जमीन को अपनी बताते हुए जमकर हंगामा किया। राजस्व टीम व पुलिस बल के समझाने के बाद भी उक्त लोग हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे   लोगों को मौके से हटा दिया। इसके बाद तहसीलदार के आदेश पर विद्यालय की दीवार का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। मामले में तहसीलदार अभयराज पांडेय का कहना है कि अभिलेखों में उक्त भूमि विद्यालय के नाम दर्ज है। कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। नियम के तहत जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें