थानाभवन। मोहल्ला सैय्यदान निवासी आजम पुत्र सगीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार दोपहर अपने खाते का बैलेंस चैक करने के लिए थानाभवन की पीएनबी शाखा पर लगे एटीएम पर पहुंचा।
ठीक से एटीएम की जानकारी न होने के कारण वहां खड़े एक युवक ने सहायता करने के लिए उससे एटीएम लिया तथा बैलेंस चैक करने लगा। युवक ने आजम को उसका बैलेंस देखकर बता दिया।
जिसके बाद पीड़ित बैंक एटीएम से बाहर निकला ही था कि उसके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। पीड़ित एटीएम पर पहुंचा, लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो चुका था। पूछताछ करने पर पता चला कि एटीएम से बैलेंस चैक करते समय ही पैसे निकाले गए थे। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।