फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिमा आत्महत्या प्रकरण की कराई जाएगी उच्चस्तरीय जांच    

Thu, 16 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिमा के परिजनों से बात करते पूर्व मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि महिमा आत्महत्या प्रकरण से सूबे के नए मुख्यमंत्री को अवगत कराकर शासन से उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता को समझती तो बेटी की जान नहीं जाती। अंकित विहार में बुधवार को आजमगढ़ से भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। महिमा की मां संजू देवी, पिता देव प्रकाश, भाई अक्षय और दादा रामस्वरूप ने मामले में आरोपियों के सियासी रसूख और क्राइम हिस्ट्री से अवगत कराया।
विज्ञापन


वादी संजू देवी ने बताया कि पति और पुत्र को बंधक बनाने का प्रार्थना पत्र पुलिस अफसरों ने रद्दी में डाल दिया। पुलिस दबंगों के आगे पीड़ित को न्याय नहीं दे सकी। 15 फरवरी को घर पर आकर बेइज्जती की धमकी दी। दहशतजदा बेटी ने अगले दिन खुदकुशी कर ली। एसपी क्राइम आदित्य वर्मा और ट्रेनी आईपीएस सीओ मंडी मणीलाल पाटीदार ने पूर्व राज्यमंत्री को पुलिस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा नेता संजय धीमान ने पूरे मामले में पीड़ितों की आवाज नहीं सुने जाने का पक्ष रखा।

पूर्व राज्य मंत्री विश्वकर्मा ने कहा कि महिमा आत्महत्या प्रकरण से प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को अवगत कराकर शासन स्तर से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। लखनऊ क्राइम ब्रांच की जांच कराकर पिता और पुत्र के उत्पीड़न करने के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान अमित विश्वकर्मा शामली, ब्रजमोहन जांगिड, अनिल शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, मोहन प्रजापति, नरेश विश्वकर्मा, सचिन पाल, हरेंद्र पाल, सरदार बलविंद्र सिंह, श्याम सिंह सैनी, रामरतन विश्वकर्मा, आनंद धीमान, उमेश धीमान आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन

  
सुरक्षा में होमगार्ड लगाने पर नाराजगी      
मुजफ्फरनगर। होमगार्ड को सुरक्षा में नहीं, चौराहे पर ड्यूटी कराएं। पूर्व राज्यमंत्री विश्वकर्मा के समक्ष एसपी क्राइम से विश्वकर्मा समाज ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए यही कहा। नगला राई के संजय धीमान ने कहा कि पुलिस पीड़ितों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड ना भेजे। एसपी ने हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार ने राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया।       

एसएसपी से मिले कृष्ण मुरारी      
मुजफ्फरनगर। महिमा के भाई अक्षय को साथ लेकर पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने एसएसपी बबलू कुमार से आवास पर मुलाकात की। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और मृतका के पिता का मेडिकल कराने में पुलिस की हीलाहवाली पर नाराजगी जताई। कप्तान ने विवेचक को बृहस्पतिवार को मेरठ मेडिकल में पुलिस सुरक्षा में देवप्रकाश की डॉक्टरी कराने का निर्देश दिया।       

युधिष्ठिर की न्यायिक हिरासत बढ़ी 
मुजफ्फरनगर। चर्चित महिमा हत्याकांड में जेल गए मुख्य आरोपी युधिष्ठिर की न्यायिक हिरासत 29 मार्च तक बढ़ गई है। गांव पचेंडा कलां निवासी युधिष्ठिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक मार्च को कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने उसे 15 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। बुधवार को युधिष्ठिर की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मजिस्ट्रेट के सामने हुई। मजिस्ट्रेट ने उसकी न्यायिक हिरासत  29 मार्च तक बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें