फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर में धड़ल्ले से चल रहा रेत खनन

Sat, 09 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Illegal mining - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। पुलिस प्रशासन को धता बताकर रेत माफिया धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं। झिंझाना के करनाल हाईवे पर रेत से भरे ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली दिन रात धड़ाधड़ दौड़ रहे हैं। जिसकी जानकारी झिंझाना पुलिस समेत सभी आलाधिकारियों को है। तीन पुलिस चेक पोस्ट रास्ते में पड़ती है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी किसी अधिकारी व कर्मचारी की हिम्मत उन्हें रोकने की नहीं है। इस संबंध में थाना झिंझाना के एसएचओ बीपी सिंह का कहना है कि ओवरलोडिंग पर आरटीओ ही चालान कर सकता है। पुलिस का कोई हस्तक्षेप नहीं है। तहसीलदार ऊन मदन राठौर का कहना है कि एक ट्राली रेत की पकड़ी थी, लेकिन पर्ची पर 15 घन मीटर रेत की मात्रा अंकित थी। जबकि ट्रॉली में आठ घन मीटर रेत आता है। चालानी कार्रवाई नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन

  कुल मिलाकर रेत माफियाओं ने अपने बचाव के रास्ते तो निकाल ही लिये है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी उन्हें पूरा सहयोग करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें