फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बरामदगी के विवाद में पथराव

Sat, 09 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के मोहल्ला लड़ापुरा में पथराव की घटना पर पहुंची पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में सजातीय प्रेमी के साथ फरार हुई युवती को बरामद कराने के विवाद में एक मोहल्ले में कंजर बिरादरी के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। विवाद में आधा दर्जन मोहल्ले वाले घायल हो गए। पुलिस ने छह को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहल्लेवालों के मुताबिक मोहल्ले के ही एक युवक-युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक रिश्ते में युवती का भतीजा लगता है। इस कारण दोनों की शादी नहीं हो सकती थी। प्रेमी युगल करीब तीन माह पूर्व फरार हो गया था। युवक के परिजनों द्वारा युवती को उसके परिजनों को सौंपने का वादा करने के बाद भी युवती अब तक बरामद नहीं कराई गई थी। इस बात पर सुबह दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मोहल्लेवालों के मुताबिक दोनों पक्षों में करीब आधा घंटे तक पथराव हुआ। विवाद में सुभाष, सुरेश, सुधा व राजेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें