फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा-पोते से 1.40 लाख रुपये लूटे

Fri, 12 Feb 2016 12:56 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। बैंक से रुपये निकालकर बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे दादा-पोते से दिनदहाड़े तीन हथियार बंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर 1.40 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली पैर में लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को नौनांगली निवासी संजू अपने दादा राममेहर के साथ बाइक पर झिंझाना से हौंसगपुर के रास्ते गढ़ीपुख्ता जा रहे थे। जब वह हौसंगपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें ओवर टेक कर रोक लिया।

तीनों युवकों ने तमंचे के बल पर दादा व पोते को आतंकित कर उनके हाथ से थैला छीनने लगे। थैले में 1.40 लाख रुपये थे जो उन्होंने बैंक से निकाले थे। संजू ने इसका विरोध किया, तो एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली संजू के पैर में लगी और बदमाश थैला लेकर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण           उस ओर दौड़ पड़े। जिन्हें देख बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


संजू के दादा राममेहर ने बताया कि वे रुपये बैंक से लेकर रिश्तेदारी में देने जा रहे थे। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर दे दी।
विज्ञापन

 थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है,  लेकिन तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें