फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती

Tue, 24 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी में बदमाशों ने एक घर में महिला को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती डाली। बदमाश नगदी समेत लाखों रुपये का सामान गाड़ी में भर कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। 
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में कुरैशियों के मोहल्ले में रविवार रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश सलीम कुरैशी के मकान में दीवार फांदकर घुस गए। बदमाशों ने घर में अपनी बेटियों के साथ सो रही महिला भूरी को दरवाजा खोलने के लिए कहा और न खोलने पर दरवाजा तोड़ने की धमकी दी।

दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने भूरी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। भूरी और उसकी बेटियों को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के दो जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी हार, चार जोड़ी झुमकी, एक लाख रुपये, कूलर, नए कपड़े, पंखे और संदूक आदि सामान लूट लिया।
विज्ञापन


सारे सामान को बदमाश घर के बाहर खड़ी पिकप गाड़ी में भरकर ले गए। सुबह होने पर महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कादरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी शोकिंदर सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। 

उधर, भूरी का कहना है की यह सामान दोनों लड़कियों की शादी के लिए एकत्र कर रखा था। सभी बदमाशों ने अपने मुंह पर नकाब लगा रखा था। इस कारण वह बदमाशों को नहीं पहचान पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें