फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को अधमरा कर लूटा

Thu, 02 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के कैराना में पानीपत रोड पर जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करने वालों ने बुधवार रात एक ट्रक को रुकवा लिया और पैसे मांगने लगे। चालक के विरोध करने पर पीट पीटकर उसे अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है उक्त युवकों ने चालक से हजारों की नगदी भी लूट ली। चालक किसी तरह थाने में पहुंचा और सात डकैती की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पिछले काफी समय से पानीपत रोड पर गांव काकौर से पहले कुछ युवक हरियाणा में आने जाने वाले ट्रकों से जिला पंचायत के नाम पर वसूली कर रहे हें।

कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे अवैध वसूली करने वालों के हौसले बुलंद हो गए। बुधवार रात दो बजे ग्राम भारसी थाना कांधला निवासी धर्मेंद्र अपने साथी रूपेंद्र के साथ पानीपत की और से ट्रक लेकर कैराना आ रहा था।
विज्ञापन


पानीपत रोड पर गांव काकौर के पास जिला पंचायत के नाम पर टोल वसूल करने वालों ने ट्रक को रुकवा लिया और रुपयों की मांग की। धर्मेंद्र, रुपेंद्र द्वारा विरोध करने पर वहां मौजूद युवकों ने लाठी-डंडों से उन जमकर पिटाई कर दी।

धर्मेंद्र के पास से 5500 रुपये और रूपेंद्र के पास से 7200 रुपये लूट लिए।  वहां से बचकर दोनों घायल ट्रक लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सातों आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तहरीर पर कैराना निवासी मुरसलीन, तासिम, खुर्शीद, मुनव्वर, राशिद, साबिर, बबलू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें