फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों की चुनावी रंजिशों पर पैनी नजर

Mon, 14 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैराना/गढ़ीपुख्ता। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे पुलिस प्रशासन ने गांवों में चल रही पुरानी रंजिशों के मामले की जड़ें खंगालनी शुरू कर दी हैं। पूर्व के चुनावों की रंजिश के अलावा गांव की पार्टीबाजी, सक्रिय बदमाशों और असामाजिक तत्वों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन


एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर कैराना कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के सभी 42 गांवों के वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधानों के बीच रंजिश का पता लगाना शुरू कर दिया है।

किस-किस गांव में पार्टीबाजी की रंजिश चल रही है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। वहीं, कब्रिस्तानों की भूमि पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद भी चिह्नित किए जा रहे हैं। साथ ही गांव और कस्बे के सक्रिय बदमाशों की भी सूची तैयार की जा रही है। जिन जिन गांव में चुनाव पूर्व व चुनाव के बाद चुनावी रजिंश में झगडे़ हुए थे उन्हें भी सूचीबद्ध किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है, जो चुनाव के दौरान खलल डाल सकते हैं। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में शांति कायम रखने के लिए असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है।
उधर, गढ़ीपुख्ता सोमवार को थाने में एसओ सुनील दत्त की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी भी प्रकार का विवाद पनपने न दें और आपसी रंजिश को खत्म करके विकास की ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो इनके निपटारे के लिए पुलिस का भी सहारा ले सकते हैं। मोहनालाल, डॉ. विनोद कुमार, ऋषिराज राझड़, शमशाद, फैजान, रामवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें