फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता का मकान खंगाला

Wed, 16 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव सुन्ना में रालोद नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक के मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी, जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस छानबीन करने में लगी हुई है।
विज्ञापन



तरसपाल मलिक पत्नी सुदेशा मलिक के साथ गांव सुन्ना में रहते हैं। सुदेशा मलिक भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनका बेटा राहुल मुजफ्फरनगर में रहता है। राहुल को बुखार होने के कारण सोमवार को तरसपाल पत्नी सुदेशा मलिक के साथ मुजफ्फरनगर चले गए। घर पर अपने भतीजे गोल्डी को छोड़कर गए थे। गांव का ही एक युवक और एक महिला इनके यहां नौकर हैं।


मंगलवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तरसपाल मलिक का भतीजा गोल्डी ट्यूशन पढ़ने के लिए बुढ़ाना चला गया। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दोनों घर लौटे। तरसपाल तो घेर में रह गए, जबकि सुदेशा मकान पर पहुंची। वहां प्रथम मंजिल पर कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद सूचना मिलने पर तरसपाल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर जांच की गई। तरसपाल मलिक ने पुलिस को बताया कि इसी कमरे में नकदी, जेवरात और अन्य सभी कीमती सामान रखा हुआ था। नकदी और जेवरात नहीं मिले हैं। देर रात तक पुलिस छानबीन करने में लगी रही। कितना सामान चोरी हुआ, उसकी लिस्ट बनाई जा रही थी।

रालोद नेता के घर हुई चोरी को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम बुलाकर जांच कराई। इसके अलावा रालोद नेता से भी पूछा गया कि मकान में किस किस का आना जाना है।

नोटों की माला और रायफल छोड़ गए
चोर बेहद शातिर हैं। उन्होंने रालोद नेता के मकान के उसी कमरे को टारगेट बनाया, जिसमें नकदी ओर जेवरात रखे थे। खास बात यह है कि लाइसेंसी रायफल और नोटों की माला को चोर वहीं छोड़ गए। घटनास्थल पर ऐसा कोई सबूत भी चोरों ने नहीं छोड़ा, जिसके जरिये पुलिस चोरों तक पहुंच सके।

एएसपी ने ली जानकारी
रालोद नेता के मकान में चोरी होने की सूचना पर एएसपी वीके मिश्रा भी सुन्ना गांव पहुंचे। उन्होंने काफी देर बातचीत करने के बाद कांधला थाना पुलिस को गंभीरता से लेते हुए इस घटना को वर्कआउट करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें