फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न मिलने पर विवाहिता को मार डाला

Wed, 16 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। गांव बूचानांगल में कार की मांग पूरी ना होने पर एक विवाहित की हत्या कर दी गई। मायका पक्ष ने विवाहिता के पति, जेठ और जेठानी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव इस्माइलपुर निवासी राजपाल  सिंह की पुत्री काजल की शादी करीब छह वर्ष पूर्व गांव बूचानांगल निवासी बचन सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता के कोई बच्चा नही था। मृतका के भाई सुनील तोमर ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब छह बजे एक अज्ञात नंबर से उसके बड़े भाई सुरजीत के मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाले ने परिजनों को तुरंत बूचानांगल में पहुंचने को कहा। बड़े भाई सुरजीत, पिता राजपाल आदि परिजन काजल के ससुराल पहुंचे तो काजल की मृत्यु हो चुकी थी। सुनील ने बताया कि काजल के शरीर पर पिटाई के  निशान थे। आरोप है कि उसकी बहन को उसका पति सास, जेठ , जेठानी पिछले दो साल से मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन


काजल फोन पर बताती रहती थी, लेकिन वे समझा देते थे। करीब पांच माह पूर्व काजल की छोटी बहन की शादी हुई थी जिसमें मारूति कार दी थी। तभी से काजल का पति नाराज था और वह भी कार की मांग कर रहा था। काजल का पति शराब पीने का भी आदि हो गया था।

परिजनों के अनुसार कार की मांग पूरी ना होने पर ही काजल की हत्या कर दी गई है। कोतवाली निरीक्षक आरआर कठेरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें