फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहनों से रेप

Sun, 29 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
logo - फोटो : logo
विज्ञापन
शामली के कैराना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर के समय पानी लेने जा रहीं दो चचेरी नाबालिग बहनों को रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने एक खाली मकान में खींच लिया और दुराचार किया। किशोरियों की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंची भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में दोनों युवकों के विरूद्ध नामजद तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


दोनों नाबालिग चचेरी बहनें गर्मी में पानी के लिए दूसरे मोहल्ले में गई हुई थी। आरोप है कि रास्ते में सुनसान पड़ी गली में दो युवकों ने दोनों का हाथ पकड़ कर उन्हें जबरदस्ती बंद पड़े मकान में लिया। किशोरियों को धमकाते हुए दोनों युवकों ने उनके साथ दुराचार किया। किशोरियों की चीख पुकार सुनकर आसपास भीड़ जमा हो  गई और लोगों ने आरोपी युवकों के चंगुल से दोनों किशोरियों को मुक्त कराने के बाद उनकी बुरी तरह से पिटाई की। इस बीच मौके पर हंगामा हो गया। 
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली आ गई। बाद में किशोरी के पिता ने कोतवाली में आरोपी मिर्जा       गालिब और मेहरबान उर्फ काला के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें