फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई पर भड़के, प्रदर्शन

Fri, 20 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कैराना ईदगाह के मैदान में शुक्रवार को प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कैराना के कांधला में जमातियों से ट्रेन में मारपीट के बाद बवाल का मामला फिर गरमाने लगा है। पुलिस ने बवाल करने के आरोप में 170 लोगों के खिलाफ चार्जशीट भेज दी थी, जिसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने कैराना स्थित ईदगाह के मैदान में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक मई 2015 को ट्रेन में जमातियों से मारपीट किए जाने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस से टकराव होने पर गुस्साई भीड़ ने रेलवे संपत्ति तोड़फोड़ करने के बाद कांधला थाने में भी जमकर उत्पात मचाया था।
इस मामले की प्रारंभिक विवेचना में 700 लोगों के खिलाफ जांच हुई। बाद में वीडियो रिकार्डिंग और अन्य माध्यमों से जांच कराए जाने पर 170 लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार हुई।
विज्ञापन

एक महीना पूर्व पुलिस ने 170 लोगों के खिलाफ ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करा दी। इसी सिलसिले में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कस्बे के ईदगाह के मैदान में मजलिसे अहरारे इस्लाम के प्रदेशाध्यक्ष मौ. अली के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एकत्र हुए।
प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। मौहम्मद अली ने कहा कि कांधला प्रकरण में पुलिस बेगुनाहों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है।
इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीम कैराना को सौंपा गया। मांग की कि प्रकरण में पुन: विवेचना कराकर निर्दोष लोगों को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से मुफ्ती तालिब साहब, मौलाना शाहनवाज, कारी मेहबूर्बरहमान, भाई मुस्तफा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें