फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी लुटेरा पकड़ा

Mon, 02 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने ट्रैक्टर लूट में वांछित चल रहे पांच हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को बदमाशों ने पानीपत-बाईपास पर हरियाणा के गांव जलालपुर निवासी जुल्फान को आतंकित करते हुए ट्रैक्टर लूट लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने अगले ही दिन दो लुटेरों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया था। पकड़े गए लुटेरों ने अपने साथी का नाम शहजाद निवासी गांव तिसंग थाना झिंझाना बताया था।

एसपी ने उस पर पांच हजार का ईनाम घोषित कर रखा था। शनिवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शामली रोड स्थित एक ढाबे पर छापा मार कर शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें